Delhi Water Crisis: दिल्ली में जल संकट को लेकर आक्रमक हुई कांग्रेस, आप विधायक पर कार्रवाई की मांग

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (18 जून 2024): इस भीषण गर्मी में राजधानी दिल्ली (Delhi) में पानी की किल्लत गंभीर बनी हुई है। दिल्ली (Delhi) के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। वहीं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Delhi Pradesh Congress Committee) के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने राजधानी में भारी जल संकट पर चिंता जताते हुए पानी बर्बादी में राजनीतिक नेताओं के सहयोग और जल रिसाव में दिल्ली जल बोर्ड व पुलिस अधिकारियों की निष्क्रियता तथा जल मंत्री के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामले के तहत तुरंत एफआईआर दर्ज करने के संबंध में दिल्ली के उपराज्यपाल को एक पत्र लिखा। ज्ञातव्य है कि पिछले 20-25 दिनों से पानी की भारी कमी से त्रस्त दिल्ली की जनता को राहत देने के लिए दिल्ली कांग्रेस लगातार प्रयास कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने ईद के मौके पर पानी की भारी कमी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ईद के मौके पर पानी की व्यवस्था नही होना दिल्ली सरकार की सबसे बड़ी विफलता है। लागातार गिरता जल स्तर राजधानी के लोगों के लिए भारी चिंता का विषय है, जिस पर सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए जिसमें दिल्ली कांग्रेस दिल्ली की जनता के साथ है। आगे अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस और सेवा विभाग उपराज्यपाल महोदय के दायरे में आते हैं। हम आपका ध्यान दिलाना चाहेंगे कि कुछ तत्व जल संकट से निपटने के बजाय सरकार और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर मुद्दे को राजनीतिक लड़ाई में बदलने का प्रयास कर रहे है। अखबार की खबर के अनुसार आम आदमी पार्टी के देवली से विधायक प्रकाश जरवाल के खिलाफ टैंकर माफिया से 60 लाख प्रतिमाह उगाही का आरोप सामने आया है जबकि इससे पूर्व प्रकाश जरवाल के खिलाफ टैंकर मालिक डा0 राजेन्द्र सिंह पर आत्महत्या का दवाब डालने का आरोप लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रकाश जरवाल इकलौते विधायक नही है टैंकर माफिया की मिलीभगत में, अधिकतर विधायक टैंकर माफिया से मिलकर करोड़ो रुपये का भ्रष्टाचार कर रहे है।

साथ ही देवेन्द्र यादव ने बताया कि दिल्ली की जनता को राहत देने के लिए दिल्ली कांग्रेस ने राजधानी में भ्रष्ट अधिकारियों और राजनेताओं की सांठगांठ की जांच के लिए 2015-16 और 2022-23 के बीच 58 प्रतिशत पानी के रिसाव के कारण 17,575 करोड़ रुपये के भारी नुकसान के बारे में केंद्रीय सतर्कता विभाग में शिकायत दर्ज की थी। जिस पर उपरज्यपाल ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कुल पानी के उत्पान का 58 प्रतिशत रिसाव व चोरी पर चिंता व्यक्त करना हमारी केंद्रीय सतर्कता विभाग को दी गई शिकायत को मबजूती दी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न मीडिया और जमीनी रिपोर्टों में दिखई जल आपूर्ति में कमी और रिसाव का संकेत स्पष्ट होने के बाद भी दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों द्वारा इस मुद्दे को नजरअंदाज करना चिंताजनक हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता और नेता पानी लीकेज बिंदुओं की पहचान करने में पूरा सहयोग कर रहे है।

उपराज्यपाल को लिखे पत्र में अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बताया है कि शनिवार 15 जून, को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजधानी में 280 ब्लाकां में प्रयाप्त जलापूर्ति के लिए बेहद सफल व शांतिपूर्ण ’मटका फोड़’ विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। जबकि भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने रविवार 16 जून को 14 स्थानों पर अपना विरोध प्रदर्शन किया, जिसकी मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि भाजपा समर्थकों ने दिल्ली जल बोर्ड की संपत्ति में तोड़फोड़ की। सरकारी संपति को नुकसान पहुॅचाना असंवेदनशील गतिविधि है।

अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने पत्र बताया है कि जल संकट के चलते हाल ही में दो राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के बीच आरोपों का आदान-प्रदान हुआ। जिसमें दिल्ली पुलिस आयुक्त को लिखा गया एक पत्र भी शामिल है। पत्र में दिल्ली की जल मंत्री और दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष आतिशी और दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गुप्त उद्देश्यों के साथ तोड़फोड़ की है।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।