Delhi Water Crisis: BJP प्रायोजित है दिल्ली में जल संकट, AAP सांसद Sanjay Singh ने बोला जोरदार हमला

रंजन अभिषेक (संवाददाता)

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (17 जून 2024): दिल्ली में जल संकट (Delhi Water Crisis) पर सियासी घमासान भी जारी है। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और बीजेपी (BJP) के नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में AAP सांसद Sanjay Singh ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोलता हुए , दिल्ली में जलसंकट को बीजेपी प्रायोजित करार दिया है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आप नेता ने कहा कि , दिल्ली का जल संकट BJP, LG और हरियाणा की BJP सरकार द्वारा प्रायोजित जल संकट है। ये दिल्ली के लोगों को पानी नहीं देकर पाप कर रहे हैं। दिल्ली में सातों सांसद BJP के हैं। वह हरियाणा में अपनी पार्टी की सरकार से दिल्ली के हक़ का पानी क्यों नहीं दिलवा रहे? BJP के गुंडे दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में तोड़फोड़ कर रहे हैं। आप इससे पानी की समस्या बढ़ा रहे हैं या घटा रहे हैं?

आप नेता ने हमला बोलते हुए आगे कहा कि , दिल्ली के अंदर पिछले कई दिनों से BJP द्वारा प्रायोजित पानी का संकट चल रहा है। BJP वाले चाहते हैं कि दिल्ली के लोगों को पानी ना मिल पाए और इसके लिए वह तमाम साज़िशें रच रहे हैं। हरियाणा की BJP सरकार ने दिल्ली के हक का पानी रोका हुआ है। वह जानते हैं कि अगर वह दिल्ली का पानी रोकेंगे तो यहां पानी की क़िल्लत हो जाएगी।

गुंडागर्दी कर रहे बीजेपी कर्मचारी

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि BJP के पूर्व सांसद रमेश बिधुरी के नेतृत्व में उनके लोग दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर पहुंचते हैं और वहां तोड़फोड़ करते हैं। BJP के गुंडों के डर से दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं। इससे सप्लाई रुक जाएगी तो लोगों को पानी कहाँ से मिलेगा?

आपकी दुश्मनी हमसे है तो आप हमसे लड़िए, दिल्ली जल बोर्ड के दफ़्तर को क्यों तोड़ रहे हैं? कर्मचारियों को क्यों डरा रहे हैं?, हरियाणा की BJP सरकार दिल्ली को उसके हक़ का पानी नहीं दे रही है। इसकी वजह से पानी का उत्पादन कम हो रहा है और जल संकट पैदा हुआ है। वहीं दिल्ली के LG भी हमारी बात नहीं सुन रहे है। वह चाहते हैं कि दिल्ली में जल संकट बना रहे। एक तरफ़ दिल्ली जल संकट से जूझ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ BJP वाले गुंडागर्दी कर रहे हैं, दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में तोड़फोड़, पानी की सप्लाई रोकने और पाइपलाइन तोड़ने में लगे हुए हैं। दिल्ली की जनता ने BJP के सात सांसद जिताए हैं, वह अपनी हरियाणा सरकार से दिल्ली के हक़ का पानी क्यों नहीं मांग रहे?

बता दें कि इस भीषण गर्मी में दिल्ली में जल संकट की स्थिति बनी हुई है, दिल्ली के लोग पानी की किल्लत से काफी परेशान हैं।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।