NDA के घटक दलों को मिला झुनझुना मंत्रालय : संजय सिंह, AAP सांसद

टेन न्यूज नेटवर्क

दिल्ली (11 जून 2024): भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपने तीसरे कार्यकाल के लिए रविवार को बतौर प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण किया। साथ ही मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया। सोमवार को मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया गया, जिसके बाद विपक्ष के नेता मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं।

इसी कड़ी में नई कैबिनेट को लेकर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह(Sanjay Singh) ने बीजेपी पर हमला बोला है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, एनडीए की घटक दलों को कोई अच्छा मंत्रालय नहीं मिला। उन्हें केवल झुनझुना मंत्रालय दिया गया है इसकी आशंका हमें पहले से थी।

संजय सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की नेतृत्व वाली तथाकथित एनडीए सरकार के मंत्रालय की घोषणा हुई है। इस सरकार को मोदी 3.0 के नाम से जाना जा रहा है। इंडिया गठबंधन को जिसकी आशंका थी वही हुआ, एनडीए के घटक दलों को जो मंत्रालय दिए गए हैं, उनमें कोई भी शक्तिशाली मंत्रालय शामिल नहीं है। उन्हें न गृह मंत्रालय, रक्षा, वित्त, विदेश, वाणिज्य, रेल, सड़क, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, दूरसंचार जैसा कोई मंत्रालय नहीं मिला। उन्हें केवल झुनझुना मंत्रालय दे दिया गया है। यह भारतीय जनता पार्टी का संकेत है, जो उनकी प्रवृत्ति और कार्य करने की शैली है, अपने ही घटक दलों को धीरे-धीरे समाप्त करना, उनकी ताकत को समाप्त करना, अब मंत्रालय के बंटवारों के साथ इसकी शुरुआत हो गई है। ऐसा पहली बार नहीं है।‌ हम ऐसा पहले भी देख चुके हैं नवीन पटनायक की बात हो, महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी को तोड़ा, इन्होंने शरद पवार की घड़ी चुराई, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक और उत्तराखंड में इन्होंने सरकारें गिराईं है। गोवा में भी ऐसा ही किया। पूरे देश में विधायकों और सांसदों को खरीद फरोख्त करके, इन्होंने पार्टियों को तोड़ा है।

आज एनडीए के घटक दलों को झुनझुना मंत्रालय दिया गया है। अगला कदम भाजपा द्वारा इन घटक दलों की ताकत को खत्म करने का होगा। अगर इस बार बीजेपी से लोकसभा का स्पीकर चुना जाता है तो इसके प्रमुख खतरे रहेंगे,

1. भाजपा बाबासाहेब द्वारा लिखे गए संविधान की धज्जियां उड़ाएगा।

2. एनडीए के घटक दलों को जिसमें TDA, JDU, JDS, RLD जैसी कई छोटी पार्टीयां मौजूद है, को तोड़कर बीजेपी में मिलाया जाएगा।

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर यह तमाम इल्जाम लगाए हैं। उन्होंने एनडीए के घटक दलों को मिलने वाले मंत्रालय को झुनझुना बताया है, ऐसे में सियासी घमासान लगातार बना हुआ है।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।