क्या मैं शेरनी हूं : सोनिया गांधी

टेन न्यूज नेटवर्क

दिल्ली (09 जून 2024): अमेठी लोकसभा सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद किशोरी लाल शर्मा ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात की। मुलाकात का वीडियो उन्होंने अलग – अलग सोशल मीडिया मंचों पर साझा किया है। जिसमें वो राहुल गांधी को धन्यवाद करते नजर आ रहे हैं, वीडियो में किशोरी लाल शर्मा के साथ उनकी पत्नी भी नजर आ रही है। वीडियो में राहुल गांधी, सांसद किशोरी लाल शर्मा से कहते हैं कि, आपका अमेठी से बहुत पुराना संबंध है। इस बात को भाजपा ने हल्के में लिया है, हमें अंडरस्टीमेट किया गया है। इसके बाद सांसद किशोरी लाल बताते हैं कि करीब 45 से 47 टेंपरेचर कड़ी धूप में हमने प्रचार किया है, रोड शो के दौरान मैं पहले आ जाता था। जिससे लोगों के साथ जुड़ा जा सके। उस समय तापमान लगभग 45 के करीब था, तभी प्रियंका गांधी बतातीं हैं कि, मैंने देखा था तापमान 47.5 था। किशोरी लाल शर्मा कहते हैं, उस दिन बहुत गर्मी थी राहुल जी की शर्ट पसीने से पूरी भीग चुकी थी। इस स्तर तक मेहनत हुई थी।

मुलाकात के बाद राहुल गांधी किशोरी लाल शर्मा को गले लगाते हुए शाबाशी देते हैं। उनकी पत्नी भी राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते हुए सोनिया गांधी से कहती हैं, आपने शेर का बच्चा पैदा किया है तभी सोनिया गांधी मुस्कुरा कर कहती हैं तो “क्या मैं शेरनी हूं! “

लोकसभा 2024 चुनाव, अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने एक बार फिर कब्जा कर लिया है। कांग्रेसी उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा को कुल 5,39,228 लाख वोट हासिल हुए हैं, अमेठी लोक सभा सीट पर नजर डालें तो यहां कांग्रेस का वर्चस्व रहता दिखाई देता है, 2019 में भाजपा नेता स्मृति ईरानी इसी सीट से सांसद बनी थी, लेकिन 2024 के चुनाव में उन्हें किशोरी लाल शर्मा से हार का सामना करना पड़ा।।

 


 

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।