Delhi News: लोकसभा चुनाव में BJP की बड़ी जीत, जानें क्या है मतदाताओं के मन की बात | Part -2

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (08 जून 2024): 18वीं लोकसभा चुनाव का चुनावी परिणाम घोषित हो चुका है। और एकबार फिर राजधानी दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। बीजेपी ने लगातार तीसरी बार दिल्ली की सभी सीटों पर अपना परचम लहराया है। चुनाव के बाद अब मतदाताओं के मन की बात को जानने के लिए टेन न्यूज की टीम ने दिल्ली के शिक्षाविद् , समाजसेवी, नेता और प्रबुद्ध मतदाताओं से खास बातचीत की है।

सौरभ गांधी NGO- United Resident of India, URD General Secretary, दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से आते हैं। इन्होंने टेन न्यूज को बातचीत में बताया कि, यह पहले से ही निर्धारित था कि, बीजेपी को दिल्ली में सभी लोकसभा सीटों पर जीत मिलेगी, इसके पीछे का यही कारण था कि इंडिया गठबंधन यहां केवल नाम मात्र के लिए था। स्थानीय तौर पर देखा जाए तो गठबंधन में तालमेल का अभाव साफ़ दिखाई देता है।

दिल्ली के महत्वपूर्ण मुद्दे जिन्हें लोकसभा में उठाया जाना चाहिए कौन से हैं?

जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में सबसे ज्यादा प्रदूषण की समस्या पर लोकसभा में बात होनी चाहिए। दिल्ली में कूड़े के पहाड़ लगातार लोगों की परेशानी बने हुए हैं। वहीं अगर पर्यावरण की बात करें तो हर साल पेड़ लगाने के कार्यक्रम किए जाते हैं, लेकिन उनमें से केवल 20% ही सफल हो पाते हैं। दिल्ली में पार्किंग की समस्या भी लगातार बनी हुई है और आवारा कुत्तों द्वारा लोगों को काटे जाने की समस्या पर भी गंभीर कदम उठाए जाने चाहिए।

अगर चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां भी कई समस्या देखने को मिलती हैं, जिसमें यह क्षेत्र पुरानी दिल्ली से संबंधित है।बीजहां सदर बाजार, चांदनी चौक बाजार इत्यादि लगाए जाते हैं उनकी पूर्ण रूप से व्यवस्था होनी चाहिए। लगातार ट्रैफिक जाम लगा रहता है, इस पर ध्यान देना चाहिए। पानी की समस्या का विशेष रूप से समाधान किया जाना चाहिए।

क्या अरविंद केजरीवाल का जेल जाना और स्वाति मालीवाल की घटना का मतदान पर प्रभाव पड़ा ?

इस पर उन्होंने बताया कि केजरीवाल का अतीत रहा है कि वह इस वादे के साथ राजनीति में आए थे कि, वह भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म करेंगे लेकिन अब लगातार उन पर लगते आरोप यह बता रहे हैं कि कहीं ना कहीं उनके इस वादे में कोई कमी दिखाई देती है। उनकी शराब पॉलिसी पर लगातार भ्रष्टाचार के लगते आरोप कहीं ना कहीं आशंका पैदा करते हैं।‌

कांग्रेस दिल्ली में एक भी सीट हासिल नहीं कर पाई, इस पर उन्होंने क्या कहा ?

कांग्रेस को दिल्ली में एक भी सीट हासिल नहीं कर पाई, इस पर उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के अपने कार्यकर्ताओं द्वारा उनके उम्मीदवारों के लिए दुष्प्रचार किया गया तथा स्थानीय तौर पर लोगों के साथ कांग्रेस उम्मीदवारों का संबंध कमजोर रहा। यही प्रमुख कारण है कि कांग्रेस को दिल्ली में एक भी लोकसभा सीट नहीं मिली।

बता दें कि लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीत हासिल की है।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।