Delhi News: लोकसभा चुनाव में BJP की बड़ी जीत, जानें क्या है मतदाताओं के मन की बात | Part -1

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (07 जून 2024): 18वीं लोकसभा चुनाव का चुनावी परिणाम घोषित हो चुका है। और एकबार फिर राजधानी दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। बीजेपी ने लगातार तीसरी बार दिल्ली की सभी सीटों पर अपना परचम लहराया है। चुनाव के बाद अब मतदाताओं के मन की बात को जानने के लिए टेन न्यूज की टीम ने दिल्ली के शिक्षाविद् , समाजसेवी, नेता और प्रबुद्ध मतदाताओं से खास बातचीत की है।

राजीव काकरिया NGO- Save Our City Campaign के संयोजक ने टेन न्यूज से बातचीत में बताया कि, वह नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से आते हैं और दिल्ली की जनता ने भाजपा को चुना है। जनता का निर्णय सर्वोपरि है। हम चाहते हैं कि दिल्ली की पुलिस व्यवस्था में पुलिस कर्मियों की अधिक से अधिक भर्तियां की जाए। पुलिस थाने में स्टाफ की कमी होने से अपराधों में अधिक वृद्धि होती है। पिछले 10 वर्षों में हमने देखा है कि थानों में पर्याप्त पुलिसकर्मी मौजूद नहीं रहते, एक सीसीटीवी में अपराध घटना होने के बाद दर्ज होता है, लेकिन आप एक पुलिस कर्मी की तैनाती से उस अपराध या घटना को होने से रोक सकते हैं। एक पुलिसकर्मी 100 सीसीटीवी कैमरों के बराबर होता है।

हम चाहते हैं कि हमारे क्षेत्र में जो भी परियोजनाएं बने, वह नागरिकों की सलाह से बनने चाहिए। जनता ने अपने प्रतिनिधि को वोट देकर चुना है और एक नेता जनता का प्रतिनिधि होता है इसलिए उसे इस बात का ख्याल रखना चाहिए की जनता की ज़रूरतें क्या है? इसलिए कोई भी बड़ी परियोजनाओं को शुरू करने से पहले प्रतिनिधियों को जनता की राय जरूर लेनी चाहिए।

केजरीवाल की गिरफ्तारी और स्वाति मालीवाल की घटना पर उनका क्या कहना है?

उनका कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब चुनाव के समय ऐसी घटनाएं हुई हैं। पहले भी ऐसी घटनाएं होती रही है। स्वाति मालीवाल की घटना पर उन्होंने कहा कि, हमेशा दोनों पक्षों की गलती होती है। हम एक पक्ष को देखते हुए कोई भी फैसला नहीं ले सकते।

कांग्रेस को दिल्ली में एक भी लोकसभा सीट हासिल नहीं हुई इस पर उन्होंने क्या कहा ?

हम लगातार देखते आ रहे हैं कि, कांग्रेस नेताओं और गठबंधन के बीच दिल्ली में स्थानीय रूप से लगातार तालमेल की कमी देखी गई है। उम्मीदवारों को यह पता ही नहीं कि उनके उम्मीदवार प्रचार करने कब-कब आते थे। उम्मीदवार जब अपना प्रचार करने आते थे तो निचले कार्यकर्ताओं को यह जानकारी ही नहीं होती थी। यह तालमेल और संतुलन की कमी को भी दर्शाता है। उच्च स्तर के नेताओं द्वारा सभी सुविधाओं में योजनाएं बना ली जाती थी और निचले कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी ही नहीं होती थी।

यह हमारे लिए सबसे जरूरी है। हम चाहते हैं कि अफसर शाही की जवाबदारी भी सुनिश्चित की जाए। ऐसा कई बार हुआ है कि रेड लाइट की लाइट्स खराब होती थी। जिस वजह से दो-दो घंटे के लंबे ट्रैफिक जाम लग जाते थे। इस पर किसकी गलती है ? किसकी कार्यवाही होनी चाहिए, यह सुनिश्चित होना अति आवश्यक है। केवल नागरिकों के लिए ही नहीं बल्कि अफसरों के लिए भी जवाबदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए, हम चाहते हैं कि हमारे यहां इस व्यवस्था को जल्द लाया जाए।

बता दें कि लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीत हासिल की है।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।