दिल्ली लोकसभा की सातों सीटों पर, बीजेपी की जीत के आसार

टेन न्यूज नेटवर्क

दिल्ली (04 जून 2024): देश में चुनावों की समाप्ति के बाद अब मतगणना शुरू हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो, दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों में भाजपा लगातार आगे बनी हुई है। चांदनी चौक से इंडिया गठबंधन से प्रत्याशी (इंडियन नेशनल कांग्रेस) जेपी अग्रवाल आगे निकलते नजर आ रहे थे। लेकिन अंतिम नतीजे आने तक लगातार अनुमानों का माहौल जारी है।

मतगणना स्थलों पर लगातार प्रबंधों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखी जा सकती है। दिल्ली की सीटों पर गौर करें तो बांसुरी स्वराज (नई दिल्ली सीट से), हर्ष मल्होत्रा (ईस्ट दिल्ली से) और रामवीर सिंह विधूड़ी (साउथ दिल्ली सीट) से आगे चल रहे हैं। दिल्ली लोकसभा के सातों सीटों पर बीजेपी का पलड़ा भारी दिख रहा है। ‌

देश में आशंकाओं और संभावनाओं का माहौल है। सभी को मतगणना के नतीजों का इंतजार है, ऐसे में इलेक्शन कमीशन के द्वारा की गई कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हो रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।