Delhi Water Crisis: पानी की किल्लत को लेकर मचा हाहाकार, मंत्री Atishi ने दिया बड़ा बयान!

रंजन अभिषेक (संवाददाता)

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (30 मई 2024): दिल्ली सरकार (Delhi Government) की जल मंत्री आतिशी (Atishi Marlena) ने बृहस्पतिवार को वजीराबाद यमुना जलाशय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह हरियाणा द्वारा राष्ट्रीय राजधानी के हिस्से का पानी नहीं छोड़े जाने के मुद्दे पर वह केंद्र सरकार को पत्र लिखेंगी।

बता दें कि दिल्ली (Delhi) में भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से लोग त्रस्त हैं। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। मंत्री आतिशी (Atishi Marlena) ने आरोप लगाया कि पानी की कमी की वजह हरियाणा द्वारा यमुना (Yamuna) में दिल्ली के हिस्से का पानी रोकना है।

दिल्ली सरकार की मंत्री ने अपने सोशल मीडिया मंच “एक्स” पर लिखा , “वज़ीराबाद यमुना जलाशय का निरीक्षण किया। यहाँ से पानी वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला जल उपचार संयंत्रों में जाता है। यमुना नदी का स्तर 674 फुट होना चाहिए। लेकिन यह मात्र 670.3 फुट पर है। इस वजह से दिल्ली के अलग अलग हिस्सों में पानी की क़िल्लत है।”

आगे उन्होंने लिखा है कि “आज केंद्र सरकार को भी पत्र लिखूंगी। उनकी भी ज़िम्मेदारी है कि दिल्ली को अपने हिस्से का पानी मिले। हरियाणा को दिल्ली का पानी रोकने का कोई अधिकार नहीं है।”

गौरतलब है कि दिल्ली में इस भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत (Water Crisis) के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में जल की आपूर्ति भी बाधित हो गई है।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।