उत्तर पूर्वी दिल्ली के लिए कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने जारी किया ‘मिशन पत्र’, क्या है कन्हैया का मिशन

रंजन अभिषेक, संवाददाता
टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (20 मई 2024): लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। दिल्ली की सभी सातों सीटों पर 25 मई को मतदान होना है और 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसी कड़ी में दिल्ली की सबसे चर्चित और हॉट सीट उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भी सियासी गहमागहमी तेज हो गई है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा सांसद मनोज तिवारी को मैदान में उतारा है, तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने इंडिया गठबंधन की तरफ से कन्हैया कुमार को टिकट दिया है।

 

कन्हैया का मिशन पत्र

लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान से ठीक पहले कन्हैया कुमार ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर एक मिशन पत्र जारी किया है। कन्हैया ने अपने मिशन पत्र में कहा कि INDIA समूह की सरकार बनने पर गरीब महिलाओं को 1,00,000 और शिक्षित नौजवानों को पहली नौकरी के लिए 1,00,000 की अप्रेंटिसशिप जैसी सौगात दी जाएगी।

सांसद आपके साथ: उत्तर पूर्वी दिल्ली के मतदाताओं के लिए सांसद से सीधे संपर्क करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर और सांसद CONNECT APP लॉन्च किया जाएगा।

केंद्रीय विद्यालय: नए केंद्रीय विद्यालय बनाए जाएंगे ताकि मौजूदा स्कूलों पर बोझ कम हो।

महिला सुरक्षा: महिलाओं की सुरक्षा के लिए दो महीने के भीतर स्पेशल टास्क फोर्स बनाया जाएगा और छेड़- छाड़ एवं चैन स्नेचिंग जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी।

नशा मुक्त उत्तर पूर्वी दिल्ली: 6 महीने के अंदर सारे नशे के अड्डे पुलिस बंद करवाएगी और नशा मुक्ति के लिए रिहैबिलिटेशन सेंटर खोले जाएंगे।

पढ़ेंगे और बढ़ेंगे: हर विधानसभा क्षेत्र में महात्मा ज्योतिबा फूले पब्लिक लाइब्रेरी खोली जाएंगी।

जाम से छुटकारा: खुले नालों और बड़ी नालियों को कवर करने के लिए उनपे सड़कों का जाल बिछाया जाएगा एवं ई-रिक्शा और सवारी ऑटो के लिए लेन अलग से बनेगी।

खेलों से नाम होगा रोशन: उत्तर पूर्वी दिल्ली के युवाओं के लिए एक विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा।

सामाजिक समावेश: ई-श्रम में पंजीकृत ई -रिक्शा ड्राइवर, मजदूर, ऑटो चालक, जिनका योग्य होने के बावजूद राशन कार्ड नहीं बन पा रहा उनके राशन कार्ड बनवाए जाएंगे।

जलभराव से छुटकारा: जलभराव की शिकायतें और उनके समाधान के लिए एक्सपर्ट्स की टास्क फोर्स बनाई जाएगी और 50 साल पुराने सीवर और ड्रेनेज को बदला जाएगा।

बंजर पार्कों का होगा उद्धार: क्षेत्रवासियों के घूमने -फिरने के लिए DDA के पार्कों में विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी।

पूरा होगा सपना: यमुना वाटर फ्रंट को पूरी दिल्ली का सबसे बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट बनाएंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं का साथ: करावल नगर में सुपरस्पेसिलेटी हॉस्पिटल का निर्माण।

सबके लिए पेय जल: सांसद निधि से जिन क्षेत्रों में पीने के पानी की समस्याएं हैं उन क्षेत्रों में RO फिल्टर लगाए जाएंगे।

कोई नहीं सोएगा भूखे पेट: सभी विधानसभा क्षेत्रों में सामूहिक भोजनालय का निर्माण किया जाएगा।

सुचारू कानून व्यवस्था: 1 महीने के भीतर सिविल डिफेंस फोर्स की दोगुनी बहाली कर चोरी- चकारी, छीना-झपटी और वाहन चोरी पर लगाम लगाने का काम करेंगे।

गौरतलब है कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। शीट शेयरिंग के फॉर्मूले के मुताबिक दिल्ली की तीन लोकसभा सीट (उत्तर पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक और उत्तर पश्चिमी दिल्ली) कांग्रेस के खाते में गई है वहीं चार सीट (नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली) आम आदमी पार्टी के खाते में गई है।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।