कांग्रेस की मानसिकता स्पष्ट है, ‘भारत को अंदर से तोड़ो और बाहर से जोड़ो’, सैम पित्रोदा के बयान पर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (08 मई 2024): कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। सैम पित्रोदा ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए भारतीयों के रंग-रूप को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है। उन्होंने कहा कि ‘हम दुनिया में लोकतंत्र का एक शानदार उदाहरण हैं। हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को एक साथ रख सकते हैं, जहां पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम में लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर में लोग शायद श्वेत जैसे दिखते हैं और दक्षिण में लोग अफ्रीका जैसे दिखते हैं।

सैम पित्रोदा के बयान के बाद एक बार फिर हिंदुस्तान में सियासत गर्म हो गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के विवादास्पद बयान “पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं, दक्षिण में लोग अफ्रीकियों जैसे दिखते हैं।” इसकी बीजेपी घोर निन्दा करती है और इसपर राहुल गांधी और सोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए।

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आज सैम पित्रोदा जो राहुल गांधी के शिष्य है उसकी संस्कृति, भारत की पहचान और यहां के लोगों की पहचान पर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है, ऐसा लगता है कि यह विषय केवल चुनाव या राजनीति तक ही सीमित नहीं है, बल्कि भारत के अस्तित्व पर ही सवाल उठा रहे हैं कि क्या है देश की पहचान। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के विवादास्पद बयान पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं, दक्षिण में लोग अफ्रीकियों जैसे दिखते हैं टिप्पणी पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ये कांग्रेस का नेतृत्व विदेशी मूल का क्या हो गया। आप सारे भारतीयों का मूल विदेशी मुझे ढूंढने लगे। यह भारत की अस्मिता और उसके अस्तित्व के सवाल पर भारत के विचार की लड़ाई है। यह वह विदेशी मानसिकता है जो मुगलों और अंग्रेजों ने हमारे मन में यह भर दी थी कि हम सब बाहरी हैं और भारत एक सराय है। कांग्रेस की मानसिकता स्पष्ट है, उनकी अवधारणा ‘भारत को अंदर से तोड़ो, बाहर से जोड़ो’ है।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।