अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस आलाकमान का बयान आया सामने, क्या कहा ?

रंजन अभिषेक, संवाददाता

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (28 अप्रैल 2024): लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजधानी दिल्ली में एकबार फिर सियासत गरमा गई है। दरअसल, दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने आज रविवार सुबह अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के भीतर ही आरोप प्रत्यारोप शुरू है।

अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी आलाकमान का बयान सामने आया है, दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि, उनके (अरविंदर सिंह लवली) इस्तीफे को पार्टी आलाकमान ने स्वीकार कर लिया है। साथ ही जब दीपक बाबरिया से पूछा गया कि अब अगले अध्यक्ष कौन होंगे तो उन्होंने कहा कि , अभी नहीं बता सकता ये पार्टी आलाकमान तय करेगी।

बता दें कि आज सुबह कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद से ही दिल्ली की सियासत गरमा गई है।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।