जो देश के दुश्मनों के साथ खड़ा हो उसके साथ कोई राष्ट्रभक्त खड़ा नहीं हो सकता: वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

रंजन अभिषेक, संवाददाता

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (28 अप्रैल 2024): राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफा देने के बाद सियासत जारी है। कांग्रेस पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसे में दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, “उन्होंने अपनी आत्मा की आवाज पर इस्तीफ़ा दिया है। इसकी वजह जगज़ाहिर है। इसकी शुरुआत उम्मीदवारों की घोषणा से हुई। वे उस व्यक्ति के साथ खड़े नहीं हो सकते जो देश को बांटने की बात करता है और दुश्मनों के साथ खड़ा है। बहुत से लोग विरोध कर रहे हैं। लेकिन चूंकि कांग्रेस में राय नहीं सुनी जाती, इसलिए अरविंदर सिंह लवली को आंतरिक आवाज के कारण इस्तीफ़ा देना पड़ा।”

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।