‘कांग्रेस अध्यक्ष बनना कांटों का ताज है’: कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित, पार्टी में आंतरिक कलह जारी

रंजन अभिषेक, संवाददाता
टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (28 अप्रैल 2024): लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजधानी दिल्ली में एकबार फिर सियासत गरमा गई है। दरअसल, दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने आज रविवार सुबह अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के भीतर ही आरोप प्रत्यारोप शुरू है।

लवली के इस्तीफे के बाद दिल्ली में विपक्षी पार्टियां भी कांग्रेस पर जमकर हमला बोल रही है। दिल्ली भाजपा के कई नेताओं ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। वहीं कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित सहित कई अन्य नेता भी अरविंदर सिंह लवली से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे।

कांग्रेस का अध्यक्ष बनना कांटों का ताज है: संदीप दीक्षित

लवली से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, ” … कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस का कार्यकर्ता होकर उनके (अरविंदर सिंह लवली) के मन में बहुत पीड़ा है, एक व्यक्तिगत पीड़ा है। जो बातें उन्होंने कही है, उसपर ध्यान जरूर देना पड़ेगा। उनकी पीड़ा है कि दिल्ली में हम अपनी पुरानी साख को वापस लाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस का अध्यक्ष बनना कांटों का ताज है। इसके बावजूद पिछले 6 से 8 महीनों में उन्होंने मेहनत करके पार्टी को खड़ी की, सबको ये लगता था कि धीरे धीरे कांग्रेस जागृत हो रही है और जब हमें 2 या 3 सीटें मिलती है तो ऐसा लगता है कि यदि हम कांग्रेस के सभी लोगों की सहमति के साथ लोगों को सीट दें तो आगे गाड़ी बेहतर चलेगी…”

बता दें कि आज सुबह कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद से ही दिल्ली की सियासत गरमा गई है।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।