बड़ी खबर: दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से दिया इस्तीफा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (28 अप्रैल 2024): दिल्ली की सियासत से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा दे दिया है। अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि दिल्ली की प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, इसके बावजूद पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला लिया।

अरविंदर सिंह लवली ने लिखा, “दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया…”

कांग्रेस नेता लवली ने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर सौंपा है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा पार्टी की मुश्किलें बढ़ा सकता है।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।