‘शीशमहल बना भ्रष्टाचार का अड्डा’, दिल्ली बीजेपी ने लगा दिया बोर्ड

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (27 अप्रैल 2024): दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार दोपहर सिविल लाइंस स्थित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास एक लोहे का बोर्ड लगाया है। जिसमें मुख्यमंत्री आवास का नाम “भ्रष्टाचार का अड्डा शीशमहल” रखा गया। बोर्ड लगाने के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जिन दिल्ली वासियों ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री चुना था, आज उन्हें शर्म आ रही है क्योंकि हर दूसरे दिन उनकी सरकार के भ्रष्टाचार की एक नई कहानी सामने आती है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि शराब घोटाले में कोर्ट के गवाहों के बयानों से साफ पता चलता है कि घोटाले की डील सीएम हाउस में हुई थी और आलीशान घर का निर्माण ही अवैध तरीके से किया गया है। इसलिए हमने इसका नाम “शीशमहल भ्रष्टाचार का अड्डा” रखा है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही हम दोबारा आएंगे और मांग करेंगे चूंकि सीएम जेल में हैं इसलिए घर पर कैंप ऑफिस बंद किया जाए और इस महल का खर्च सरकारी खजाने पर न डाला जाए।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।