गाज़ीपुर लैंडफिल साइट में लगी आग, केजरीवाल शासित दिल्ली सरकार की लापरवाही का प्रमाण : प्रवीण शंकर कपूर

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (21 अप्रैल 2024): गाज़ीपुर लैंडफिल साइट में भीषण आग लग गई जिससे पूरा क्षेत्र बदबू एवं धुऐं से भर गया और आसपास रहने वाले एवं व्यवसाय करने वाले लोगों को भारी असुविधा हुई सांस लेने में घुटन हुई। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि यह शर्मनाक है कि अरविंद केजरीवाल शासित भ्रष्ट दिल्ली नगर निगम की अपराधिक लापरवाही के चलते गाज़ीपुर लैंडफिल साइट में आग लग गई और भारी धुंआ उठ रहा है।

प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम के 2022 के चुनाव पूर्व 31 दिसम्बर 2023 तक यह लैंडफिल साइट साफ करने का वादा किया था, पर आज लैंडफिल साइट पर पुराने पहाड़ तो क्या वहाँ एक नया पहाड़ खड़ा हो गया है। खेद का विषय है आज अरविंद केजरीवाल तो जेल में हैं पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय एवं महापौर डा. शैली ओबेरॉय ने मौके पर जाना भी जरूरी नही समझा।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।