दिल्ली में इंडी गठबंधन ने एक भी महिला प्रत्याशी को नहीं दिया टिकट, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साधा निशाना

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (15 अप्रैल 2024): दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने प्रेस वार्ता में कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए इंडी गठबंधन के द्वारा दिल्ली में एक भी सीट ना देने से अरविंद केजरीवाल एवं कांग्रेस दोनों का महिला सशक्तिकरण विरोधी चेहरा सामने आ गया है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज देश विशेषकर महिलाएं देख रही हैं की एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार है, जो खेल कूद से लेकर सेना एवं प्रशासनिक सेवाओं तक में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा ही रही है साथ ही महिलाओं के लिए “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023” लाकर महिलाओं का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाना भी सुनिश्चित किया है तो वहीं दूसरी ओर इंडी गठबंधन है जिसने महिलाओं को दिल्ली में लोकसभा प्रतिनिधित्व देने से भी इंकार किया है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम की भावना के अनुरूप भाजपा ने लोकसभा चुनाव में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाते हुए देश की राजधानी दिल्ली में दो महिलाओं को लोकसभा चुनाव लड़ने का अवसर दिया है वहीं इंडी गठबंधन ने दिल्ली की 67 लाख महिला मतदाताओं की भावनाओं पर कुठाराघात करते हुए एक भी महिला को टिकट नही दिया है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि गत एक दशक में जहां अरविंद केजरीवाल द्वारा अपनी पार्टी एवं सरकार दोनों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बहुत सीमित रखने से उनका महिला विरोधी चेहरा दिखता रहा है तो वहीं कांग्रेस का नेतृत्व अपने गठबंधन साथियों लालू यादव एवं अखिलेश यादव के दबाव में लम्बे समय से महिला अधिकारों पर मौन रहा है।

सचदेवा ने आगे कहा कि आज दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल एवं राहुल गांधी से सवाल कर रही है कि वह बताएं की आखिर उन्होने देश की आधी आबादी को प्रतिनिधित्व देने से क्यों इंकार किया।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।