लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा द्वारा संकल्प पत्र जारी, महिलाओं, युवाओं और गरीबों से वादे पीएम बोले – देशहित के लिए UCC जरूरी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (14 अप्रैल 2024): बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज बहुत ही शुभ दिन है। देश के कई राज्यों में इस समय नववर्ष का उत्साह है। आज नवरात्रि के छठे दिन हम सभी मां कात्यायनी की पूजा करते हैं और मां कात्यायनी अपनी दोनों भुजाओं में कमल धारण किए हुए हैं। ये संयोग भी बहुत बड़ा आशीर्वाद है। आज बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती भी है। ऐसे पावन समय में आज भाजपा ने विकसित भारत के संकल्प पत्र को देश के सामने रखा है।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सभी को, सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। पूरे देश को भाजपा के संकल्प पत्र का बहुत इंतजार रहता है। इसका एक बड़ा कारण है। 10 वर्षों में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा है। भाजपा ने मेनिफेस्टो की सुचिता को फिर स्थापित किया है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ – युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान, इन सभी को सशक्त करता है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा फोकस dignity of life पर, quality of lives और निवेश से नौकरी पर है। मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी। हम ये सुनिश्चित करेंगे कि गरीब के भोजन की थाली पोषणयुक्त हो, उसके मन को संतोष देने वाली हो और अफोर्डेबल हो, सस्ती हो। अब भाजपा ने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। पूरा देश बीजेपी के संकल्प पत्र का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इसका एक बड़ा कारण है पिछले दस वर्षों में, भाजपा ने अपना हर वादा पूरा किया है। हमारा संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभों को सशक्त बनाता है – युवा शक्ति, महिला शक्ति, गरीब और किसान।

हमारा ध्यान जीवन की गरिमा, जीवन की गुणवत्ता और निवेश के माध्यम से रोजगार पर है। इस संकल्प पत्र में अवसरों की मात्रा और अवसरों की गुणवत्ता दोनों पर बहुत जोर दिया गया है। एक तरफ, हमने बुनियादी ढांचे के निर्माण के माध्यम से बड़ी संख्या में रोजगार पैदा करने की बात की है। दूसरी ओर, हम स्टार्टअप और वैश्विक केंद्रों को बढ़ावा देकर उच्च मूल्य वाली सेवाओं पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों को 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं। अब जो अतिरिक्त जानकारियां राज्य सरकारों से मिल रही हैं, उन परिवारों की भी चिंता करते हुए हम 3 करोड़ घर और बनाने का संकल्प लेते हुए आगे बढ़ेंगे। अभी तक हमने सस्ते सिलेंडर घर-घर पहुंचाए हैं, अब हम पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा संकल्प पत्र युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। पिछले दस वर्षों में भारत के लगभग 25 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकल आये हैं। यह काम करने के परिणामोन्मुख दृष्टिकोण के प्रति भारतीय जनता पार्टी की मजबूत प्रतिबद्धता का प्रमाण है।भारत आज women led development में दुनिया को दिशा दिखा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्ष, नारी गरिमा, नारी को नए अवसरों को समर्पित रहे हैं। आने वाले 5 वर्ष नारीशक्ति की नई भागीदारी के होंगे। जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। यही सबका साथ, सबका विकास का भाव है और यही भाजपा के संकल्प पत्र की आत्मा भी है। 10 वर्षों में हमने दिव्यांगजनो के लिए अनेक सुविधाएं दी हैं।

दिव्यांग साथियों को अब पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी, उनकी विशेष जरूरतों के अनुसार उन्हें आवास मिल सके, इसके लिए विशेष रूप से काम किया जाएगा।सहकारिता से समृद्धि के विजन पर चलते हुए भाजपा राष्ट्रीय सहकारिता नीति लेकर आएगी। देशभर में डेयरी और सहकारी समितियों की संख्या भी बहुत बड़ी मात्रा में बढ़ाई जाएगी।कुछ महीने पहले ही दुनिया की अन्न भंडारण योजना शुरू हो चुकी है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत को Global Nutrition Hub बनाने के लिए हम श्री अन्न पर बहुत अधिक बल देने वाले हैं।इससे श्री अन्न पैदा करने वाले 2 करोड़ से ज्यादा छोटे किसानों को विशेष लाभ होगा। भाजपा सच्चे अर्थों में सामाजिक विकास और सामाजिक समावेशन सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रही है। हमने वरिष्ठ नागरिकों और ट्रांसजेंडर समुदाय को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाने का फैसला किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में लगभग 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। हमने इन स्वयं सहायता समूहों को आईटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, खुदरा और पर्यटन के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है। आज तक लगभग 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। अब, मोदी ने गारंटी दी कि 3 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनेंगी!

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का संकल्प भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है। इससे वैल्यू एडिशन होगा, किसान का फायदा बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। भाजपा, विकास भी और विरासत भी के मंत्र पर विश्वास करती है। हम पूरी दुनिया में तिरुवल्लुवर कल्चरल केंद्रों का निर्माण करेंगे। दुनिया की सबसे पुरानी तमिल भाषा हमारा गौरव है। तमिल भाषा की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए भाजपा हर पर्यटन करेगी

पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में सोशल, फिजिकल और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करती रहेगी। भारत में, हमारे काम की अभूतपूर्व गति और पैमाने विकास की गुंजाइश को पहले से कहीं ज्यादा बढ़ा देंगे। 21वीं सदी के भारत की बुनियाद भाजपा 3 तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर से मजबूत करने जा रही है पहला – सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर, दूसरा – डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, तीसरा – फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर।

पीएम मोदी ने कहा कि सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए हम नए-नए एजुकेशन इंस्टीट्यूट खोल रहे हैं, यूनिवर्सिटी बना रहे हैं, मेडिकल कॉलेज खोल रहे हैं। फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए हम देशभर में हाइवे, रेलवे, एयरवे और वॉटर वे को आधुनिक बना रहे हैं। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए हम 5G का विस्तार कर रहे हैं, 6G पर काम कर रहे हैं।

पिछली सरकारों के लिए शहरीकरण एक चुनौती थी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लिए शहरीकरण एक अवसर है! हम नए उपग्रह शहर बनाएंगे, जो देश के विकास के लिए विकास केंद्र के रूप में उभरेंगे। भाजपा देश के कोने-कोने में वंदे भारत ट्रेनों का भी विस्तार करेगी। देश में वंदे भारत के 3 मॉडल चला करेंगे – स्लीपर, चेयरकार और वंदे भारत मेट्रो।

उसी प्रकार से आधुनिक और विकसित भारत की दिशा में आज अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का काम तेजी से चल रहा है और करीब पूर्ण होने की ओर है। अब भाजपा का संकल्प है कि आने वाले समय में उत्तर भारत, दक्षिण भारत और पूर्वी भारत में एक-एक बुलेट ट्रेन के प्रोजेक्ट से हम आधुनिकता की तरफ जाने को गति देंगे। इसके लिए सर्वे का काम भी जल्द शुरू होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा देशहित में बड़े और कड़े निर्णय लेने से कभी पीछे नहीं हटती। हमारे लिए दल से बड़ा देश है। नारीशक्ति वंदन अधिनियम अब कानून बन चुका है।BJP ने आर्टिकल 370 हटाया और हम CAA लेकर आए।Reform-Perform-Transform के मंत्र पर चलते हुए हम और तेजी से आगे बढ़ेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि हम देश में सुशासन, डिजिटल गवर्नेंस और डेटा गवर्नेंस को मजबूत करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे और पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेंगे। हम ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे।’ वैसे ही बीजेपी समान नागरिक संहिता लागू करने को देश के लिए अहम मानती है।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।