केजरीवाल के मंत्री का बड़ा बयान, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू करने की तैयारी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (12 अप्रैल 2024): AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार के खिलाफ एक बहुत बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र तैयार किया जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों में भाजपा शासित केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है। दिल्ली में पिछले कई दिनों से किसी भी अफसर की पोस्टिंग नहीं हो रही है।

दिल्ली में कई विभाग खाली हैं, LG साहब पिछले एक हफ्ते से MHA को बिना किसी कारण दिल्ली सरकार के खिलाफ चिट्ठी लिख रहे हैं। एक 20 साल पुराने केस को उठाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री के सचिव को बर्खास्त कर दिया गया। ये सब बताता है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश हो रही है।

इस पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से फटकार लगी और आतिशी पर दिल्ली भाजपा के मानहानि नोटिस का असर दिखने लगा है। आतिशी अपनी आप्रेशन लोटस की पुरानी झूठी कहानी की जगह आज सुबह सुबह नई कहानी गढ़ती नज़र आईं।

आज उन्होने कहा की 62 विधायक वाली पार्टी को आज कैसे राष्ट्रपति शासन का भय सता रहा है यह समझ से परे है, आतिशी बताएं की क्या उनके अधिकांश विधायक पार्टी छोड़ने वाले है। जो उन्हे बहुमत की सरकार गिरने का डर सता रहा है। बेहतर होगा अरविंद केजरीवाल इस्तीफा दें और नए मुख्यमंत्री को सरकार सौंपे और दिल्ली का प्रशासन चलने दें।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।