दिल्ली: पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, खोला मोर्चा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (12 अप्रैल 2024): दिल्ली में कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी हुई है, तो वहीं भाजपा लगातार अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मांग रही है। अरविंद केजरीवाल ने भले ही इस्तीफा नहीं दिया हो लेकिन उनके ही सरकार में मंत्री रहे राजकुमार आनंद ने दो दिन पहले पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और मंत्री पद से इस्तीफा का ऐलान किया था।

राजकुमार आनंद के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा कि कुछ दिन पहले राजकुमार आनंद के घर ED की रेड हुई थी, ED के डर और भाजपा के दबाव में आकर राजकुमार आनंद ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया। वहीं बीजेपी का कहना है कि राजकुमार आनंद ने जो अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए हैं इससे साफ होता है कि अब उनके ही पार्टी के लोगों को उनके नेता पर भरोसा नहीं रहा।

दिल्ली के पटेल नगर स्थित राजकुमार आनंद के आवास के बाहर आज कुछ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजकुमार आनंद के इस्तीफे के खिलाफ प्रदर्शन दिया। मुश्किल से 18 से 20 की संख्या में पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने राजकुमार आनंद पर वादाखिलाफी और धोखा देने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजकुमार आनंद पार्टी पर गलत आरोप लगाकर इस्तीफा दिए हैं। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने अपनी हो रही समस्या को भी प्रमुखता से उठाते हुए राजकुमार आनंद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि लंबे वक्त से राजकुमार आनंद हमारे विधायक हैं, और आज तक पटेल नगर में पानी की समस्या के निजात के लिए राजकुमार आनंद ने कुछ नहीं किया है। राजकुमार आनंद पटेल नगर से तीन बार चुने गए। जनता ने उन्हें वोट दिया लेकिन उन्होंने कुछ काम नहीं किया है। प्रदर्शन में शामिल लोगों को पुलिस डिटेन कर स्थानीय पुलिस स्टेशन ले गई इसके बाद लोगों को रिहा कर दिया गया।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।