बीजेपी छोड़ कांग्रेस के कुनबे में शामिल हुए पूर्व सांसद बीरेंद्र सिंह

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (09 अप्रैल 2024): हरियाणा में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने सोमवार को भाजपा छोड़ने के बाद आज मंगलवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। उनके साथ उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह भी आज कांग्रेस में शामिल हो गई हैं।

बीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस का दामन थामने के बाद कहा कि मेरा कांग्रेस में शामिल होना न सिर्फ घर वापसी है, बल्कि ये विचारधारा की वापसी भी है। मैं ये बात इसलिए कह रहा हूं- क्योंकि मैंने मान्यताओं को निभाया है। देश में नेताओं के लिए व्यावहारिक रूप से कुछ गरिमा व मान्यताएं हैं, जिन्हें निभाना चाहिए। क्योंकि मान्यताओं को निभाने से ही हमारा देश मजबूत होगा।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आज हरियाणा से पूर्व BJP सांसद बीरेंद्र सिंह अपने कई साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए हैं। आप सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत है। देश के संविधान, लोकतंत्र को बचाने के लिए सबको एक साथ होने की जरुरत है। आप सभी का हमारे साथ आना ख़ुशी की बात है।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।