आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुखर हुई भाजपा, कनॉट प्लेस पर जोरदार प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (07 अप्रैल 2024): दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं प्रदेश सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कनॉट प्लेस में पूरा दिन “शराब से शीशमहल अभियान” चलाया। इस अवसर पर कनॉट प्लेस पालिका मार्किट के मुख्य द्वार के बाहर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार के शीशमहल का बड़ा मॉडल रखा गया और शराब की बोतलों के मॉडल लगाए गए जिन पर अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया एवं संजय सिंह की फोटो छपी थी जो हजारों लोगों के बीच सेल्फी प्वाइंट बन गया।

 

भाजपा के विभिन्न संगठनात्मक मोर्चों, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पूर्वांचल मोर्चा, ओ.बी.सी. मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता अभियान में सम्मलित हुऐ। अभियान मंच का संचालन कार्यालय मंत्री बृजेश राय एवं मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने किया।

बीजेपी दिल्ली के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल का भ्रष्टाचार मॉडल दिखा रहे हैं। दिल्ली के लोग लाल किला, कुतुब मीनार, अक्षरधाम मंदिर, लोटस टेम्पल, कर्तव्य पथ देख सकते हैं, लेकिन सीएम के भ्रष्टाचार के कीचड़ को नहीं देख सकते। केजरीवाल के राजमहल के अंदर नहीं जा सकते ‘शराब से शीश’ की कहानी दिल्ली के भ्रष्टाचार की कहानी है और दोषी अरविंद केजरीवाल हैं।

बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज ने कहा कि ”एक तरफ पीएम मोदी जन औषधि केंद्रों में अच्छी गुणवत्ता और कम महंगी दवाएं बांटते हैं, वहीं दूसरी तरफ आप सरकार मोहल्ला क्लीनिक और दिल्ली के अस्पतालों में नकली दवाएं बांटती है। बीजेपी हर घर में नल का पानी कनेक्शन पहुंचाती है” सदन, जबकि AAP ने जल बोर्ड घोटाला किया है। आज AAP सहानुभूति का नाटक कर रही है और दिल्ली के लोग इसे अच्छी तरह से समझ सकते हैं।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।