कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संभाला मोर्चा, ‘घर-घर गारंटी’ अभियान की शुरुआत

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (03 अप्रैल 2024): कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से ‘घर-घर गारंटी अभियान’ की शुरुआत करते हुए कहा कि आज दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट में कांग्रेस अपना गारंटी कार्ड बांटने के लिए आई है। हमारा संदेश है, कांग्रेस की 5 गारंटी के तहत हम 25 गारंटी पूरी करेंगे। कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर गारंटी कार्ड बांटेंगे और लोगों से मिलकर उन्हें बताएंगे कि INDIA की सरकार बनने पर हम जनता के लिए क्या-क्या करेंगे।

खड़गे ने कहा कि PM मोदी ने कहा था कि हर साल 2 करोड़ नौकरियां दूंगा। सभी के खाते में 15-15 लाख रुपए दूंगा, किसानों की आय दोगुनी करुंगा। लेकिन उन्होंने किया कुछ भी नहीं, वह सिर्फ झूठे वादे करते हैं। कांग्रेस जो कहती है, वह कर दिखाती है।

 

• पहली नौकरी पक्की : हर शिक्षित युवा को ₹ 1 लाख की अप्रेंटिसशिप का अधिकार भर्ती भरोसा, 30 लाख सरकारी नौकरियां।

• पेपर लीक से मुक्ति : पेपर लीक रोकने के लिए नए कानून और नीतियां। ⁠⁠

• गिग-वर्कर सुरक्षा : गिग वर्कर के लिए बेहतर काम काजी नियम और संपूर्ण सामाजिक सुरक्षा।

• युवा रोशनी: युवाओं के लिए ₹ 5,000 करोड़ का नया स्टार्टअप फंड।

नारी न्याय ⁠महालक्ष्मी: गरीब परिवार की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपए। आधी आबादी, पूरा हक – केंद्र सरकार की नई नौकरियों में 50% महिला आरक्षण।

• शक्ति का सम्मान: आशा, मिड डे मील और आंगनवाड़ी वर्कर्स को ज़्यादा सैलरी, दोगुने सरकारी योगदान से।

• अधिकार मैत्री : महिलाओं को कानूनी हक और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाली एक अधिकार-सहेली, हर पंचायत में। सावित्री बाई फुले हॉस्टल – कामकाजी महिलाओं के लिए।

• किसान न्याय सही दाम : MSP की कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन फॉर्मूले के साथ। कर्ज़ मुक्ति – क़र्ज़ माफ़ी प्लान प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए परमानेंट आयोग। बीमा भुगतान का सीधा ट्रांसफर – फसल नुकसान पर 30 दिन के अंदर सीधे खाते में पैसा ट्रांसफर। उचित आयात-निर्यात नीति – किसानों की सलाह से नई इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पॉलिसी बनेगी। GST-मुक्त खेती – किसानी के लिए जरूरी हर चीज से GST हटेगी।

श्रमिक न्याय श्रम का सम्मान – दैनिक मजदूरी 400 रुपए, मनरेगा में भी लागू। सबको स्वास्थ्य अधिकार – ₹25 लाख का हेल्थ-कवर: मुफ़्त इलाज़, अस्पताल, डॉक्टर, दवा, टेस्ट, सर्जरी। ⁠शहरी रोजगार गारंटी – शहरों के लिए भी मनरेगा जैसी नई योजना। ⁠सामाजिक सुरक्षा – असंगठित मजदूरों के लिए जीवन और दुर्घटना बीमा। ⁠सुरक्षित रोजगार – मुख्य सरकारी कार्यों में कांट्रैक्ट सिस्टम मजदूरी बंद।

हिस्सेदारी न्याय गिनती करो – सामाजिक व आर्थिक समानता के लिए हर व्यक्ति, हर वर्ग की गिनती। आरक्षण का हक – संवैधानिक संशोधन द्वारा 50% सीमा हटाकर SC/ST/OBC को आरक्षण का पूरा हक। SC/ST सब प्लान की कानूनी गारंटी – जितनी SC/ST जनसंख्या, उतना बजट; यानी ज़्यादा हिस्सेदारी। जल-जंगल-ज़मीन का क़ानूनी हक़ – वन अधिकार क़ानून वाले पट्टों का 1 साल में फैसला। अपनी धरती, अपना राज – जहां ST सबसे ज़्यादा, वहां लागू।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।