इंडिया गठबंधन की रैली को भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने बताया ‘फ्लॉप शो’

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (01 अप्रैल 2024): नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने दिल्ली की रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली को भ्रष्टाचारियों का संगठन बताया है। स्वराज ने कहा कि , कल की रैली में ना ही कोई सामंजस्य था और ना ही उसका आम जनता से कोई लेना देना। बल्कि वह सिर्फ अपने भ्रष्टाचारों को छिपाने और जनता को मुख्य मुद्दों से भटकाने के लिए एक प्रोपगेंडा था।

दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि , कल हमने देखा की यह राजनीतिक गठबंधन नही है यह तो ठगबंधन है। जो औरों के साथ एक दूसरे को भी ठग रहा है , जिसे कल कांग्रेस ने मंच से अरविंद केजरीवाल की तस्वीर का बोर्ड हटवा कर दिखा दिया।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि कल रामलीला मैदान में रैली नहीं बल्कि भ्रष्टाचार का एक फ्लॉप शो देखा गया। जिसमें सबने देखा कि जब राहुल गांधी भाषण दे रहे थे उस वक्त पूरी की पूरी कुर्सियां खाली थी ,जो बताती है कि इस रैली को जनता का समर्थन नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि इस रैली का उद्देश्य था भ्रष्टाचार पर अपनी सफाई और अब साफ है की इंडी गठबंधन स्वार्थ की धूरी पर आधारित है।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि , इसमें किसी मुद्दे और विचारधारा का समन्वय नहीं है और इसमें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के विचारों का भी समन्वय बिल्कुल नहीं है। आम आदमी पार्टी कह रही थी कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रैली है जबकि कांग्रेस का दावा था कि यह रैली किसी व्यक्ति विशेष के समर्थन में नहीं है। स्वराज ने कहा कि , गठबंधन के नेता कितनी भी कोशिश कर लें पर जनता जान चुकी है की 9 से 10 सम्मन की अवहेलना करने के बाद ED को मजबूरन जांच आगे बढ़ाने के लिए अरविंद केजरीवाल हो या फिर हेमंत सोरेन दोनों को गिरफ्तार करना पड़ा।

बांसुरी स्वराज ने दागे ये 5 सवाल

• कांग्रेस बताये कि इनकम टैक्स ने जो नोटिस दिया है, वह सही है या गलत? आपने टैक्स आंकड़े गलत दिखाये या नही ?

• कांग्रेस बताये कि उसने समय पर इनकम टैक्स फ़ाइल क्यों नहीं किया ? आय को कम करके क्यों बताया ?

• आम आदमी पाटी बताये कि क्या सुनीता केजरीवाल अब अघोषित रूप से मुख्यमंत्री हैं? क्योंकि अब वही केजरीवाल की सरकारी मुख्य मंत्री कुर्सी का इस्तेमाल प्रेस संदेश देने में कर रही हैं ?

• आम आदमी पार्टी बताये कि शराब घोटाले में उनके नेताओं को कोर्ट जमानत क्यों नहीं दे रही है?

• जब 9 बार समन हुआ तो केजरीवाल पेश क्यों नहीं हुए? क्या वे चाहते थे कि जानबूझकर मामला चुनाव तक जाए और वह गिरफ्तारी पर विक्टिम कार्ड खेल सके।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि , कल दिल्ली में कोई गठबंधन नही आपसी ठगबंधन हुआ। जिसमें तृणमूल हो या आम आदमी पार्टी या फिर कम्युनिस्ट सब कांग्रेस को ठगते दिखे , क्योंकि तीनों ने अपने सत्ता राज्य बंगाल, पंजाब एवं केरल में कांग्रेस को एक सीट भी नही दी।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।