दिल्ली: घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर, इंडिया गठबंधन की महारैली को लेकर ट्रेफिक एडवाइजरी जारी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (31 मार्च 2024): दिल्ली के रामलीला मैदान में आज विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की महारैली आयोजित होने जा रही है। इसमें हजारों की तादाद में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान के आसपास सुरक्षा और यातायात के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस ने ट्रॉफिक एडवाइजरी जारी करते हुए वाहन चालकों से सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रामलीला मैदान के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है।

इन रास्तों पर जानें से बचें

ट्राफिक एडवाइजरी के अनुसार बराखंभा रोड से गुरुनानक चौक तक रंजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड से गोल चक्कर कमला मार्केट तक विवेकानन्द मार्ग, हमदर्द चौक, दिल्ली गेट से गुरुनानक चौक तक जेएलएन मार्ग पर और अजमेरी गेट, कमला मार्केट गोल चक्कर से गुरु नानक चौक और वीआईपी गेट के पास चमन लाल मार्ग, गुरु नानक चौक से तुर्कमान गेट तक सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक यातायात के आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा, स्थिति अनुरूप प्रतिबंधित भी किया जा सकता है। इसमें कहा गया है कि राजघाट चौक, मिंटो रोड, डीडीयू मार्ग, पहाड़गंज चौक, और दिल्ली गेट पर सुबह 9 बजे से मार्ग परिवर्तन किया जा सकता है।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।