कांग्रेस नेता बोले -यह किसी पार्टी की रैली नहीं बल्कि लोकतंत्र बचाने की रैली है | INDIA गठबंधन की रैली

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (30 मार्च 2024): दिल्ली के रामलीला मैदान में कल होने वाली INDIA गठबंधन की रैली पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 4-5 मुद्दे हैं जिन पर यह रैली आयोजित की गई है। हमें हेमंत सोरेन, अरविंद केजरीवाल और कई अन्य लोगों को भी नहीं भूलना चाहिए, जिन्हें निशाना बनाया गया है। कल की रैली को लोकतंत्र के नजरिए से देखा जाना चाहिए ना कि किसी एक पार्टी की रैली के तौर पर।

दिल्ली कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि INDIA गठबंधन की कल ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ होने जा रही है, क्योंकि BJP देश के लोकतंत्र और संविधान को ख़त्म करने में लगी है। देश में किसान आंदोलन कर रहे, युवा परेशान हैं, क्योंकि पेपर लीक हो रहे हैं। महिलाओं ने आवाज उठाई तो बलात्कारियों को संरक्षण दिया गया। जब इन सभी मुद्दों को राहुल गांधी जी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के जरिए उठाया तो विपक्षी एकता को तोड़ने के लिए विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार किया गया। मोदी सरकार के अत्याचार से आज देश का हर वर्ग परेशान है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि 31 मार्च को INDIA गठबंधन की ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ होने जा रही है। आज देश के लोकतंत्र के ऊपर प्रहार किया जा रहा है। विपक्षी पार्टियों को दबाने के लिए अनेक हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। देश के मुख्य विपक्षी पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज किया जा रहा है। यह देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। BJP सरकार जांच एजेंसियों का उपयोग करके विपक्ष पार्टियों को तोड़ने का काम कर रही है। आज मोदी सरकार का उद्देश्य सिर्फ- ‘पार्टी में चंदा, व्यापारियों को धंधा, और ED का फंदा’ रह गया है।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।