आशीर्वाद उसे मिलता है जो जनता के लिए कुछ काम करें: केजरीवाल पर हमलावर हुए मनोज तिवारी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (29 मार्च 2024): भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज तिवारी ने सुनीता केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आशीर्वाद उसे मिलता है जो जनता के लिए कुछ काम करता है उससे खुश होकर जनता उसे आशीर्वाद देती है।

भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि आज दिल्ली के किसी गली में भी चले जाए, हर गली में नाली ओवरफ्लो हो रही है। सीवर का कहीं नामों निशान नहीं है। ये मैं 70% दिल्ली की बात कर रहा हूं। ऐसे में आप किस आशीर्वाद की कामना करते हैं अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल? अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कितने लोग सड़कों पर आए थे? हर आदमी खुशी मना रहा है।”

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ नाम से एक व्हाट्सएप अभियान शुरू किया है। इस अभियान के जरिए उन्होंने लोगों से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए आशीर्वाद और प्रार्थना मांगा है।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।