INDIA गठबंधन द्वारा प्रस्तावित प्रदर्शन को टालने को लेकर बीजेपी ने आप और कांग्रेस पर बोला हमला

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (29 मार्च 2024): INDIA गठबंधन का विरोध प्रदर्शन फिलहाल टाल दिया गया है। आम आदमी पार्टी के मुताबिक सारा फोकस 31 मार्च को होने वाली इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान वाली महारैली पर है।

आम आदमी पार्टी के द्वारा प्रदर्शन टालने दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि इंडी गठबंधन के नाम पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का अवसरवादी गठबंधन आगे नहीं बढ़ पा रहा है क्योंकि दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक साथ आने के लिए तैयार नहीं हैं। ईंडी गठबंधन की स्पष्ट विफलता आज सुबह तब खुलकर सामने आ गई जब “आप” नेताओं द्वारा कल भाजपा के खिलाफ घोषित ईंडी गठबंधन के प्रदर्शन को आज सुबह अचानक रद्द कर दिया गया।

कल शाम AAP ने मीडिया आमंत्रण और प्रेस विज्ञप्ति जारी की, लेकिन कांग्रेस ने कोई निमंत्रण जारी नहीं किया और न ही ईंडी एलायंस के आधिकारिक लेटरहेड पर निमंत्रण जारी किया गया। प्रदर्शन रद्द होने से साफ पता चलता है कि आप और कांग्रेस दोनों के नेता अपने कार्यकर्ताओं को संयुक्त प्रदर्शन के लिए मनाने में असमर्थ हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करने में AAP की विफलता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ईंडी गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होने से इनकार करने के कारण “आप” को प्रदर्शन रद्द करना पड़ा।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ईंडी गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं होने का बड़ा सबूत इस बात से मिलता है कि 27 फरवरी को आप द्वारा अपने 4 उम्मीदवारों की घोषणा के 30 दिन बाद भी कांग्रेस 3 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर पाई है। कपूर ने कहा कि समस्या यह है कि आप के 62 विधायकों में से अधिकांश कम से कम दूसरी बार विधायक हैं और वे गठबंधन सीट समायोजन में अपनी सीटें खोने के डर से कांग्रेस के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।