अरविंद केजरीवाल के समर्थन में उतरे दिल्ली के वकील, करेंगे विरोध प्रदर्शन

रंजन अभिषेक, संवाददाता
टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (27 मार्च 2024): आम आदमी पार्टी के क़ानूनी प्रमुख एडवोकेट संजीव नासियार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक साजिश रची गई है और इसीलिए वकील समुदाय 27 मार्च को दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के सभी अदालतों में प्रदर्शन करेंगे। हम अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं।

ED की गिरफ्तारी के बाद आप नेताओं का प्रदर्शन जारी

ED ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति के मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। फिलहाल अरविंद केजरीवाल ED के रिमांड में हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद से ही आप नेताओं का प्रदर्शन जारी है। लगभग हर दिन आप के नेता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आप नेता एवं कार्यकर्ता केजरीवाल को रिहा करने की मांग कर रहे हैं।

ग़ैरक़ानूनी तरीके से ED ने अरेस्ट किया: एडवोकेट संजीव नासियार

एडवोकेट नासियार ने कहा कि 21 मार्च की रात को जिस तरीके से एक चुने हुए मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार के इशारे पर ED ने ग़ैरक़ानूनी तरीके से अरेस्ट किया। वो भी एक ऐसे केस में जिसमें पहले भी कई नेताओं को जेल भेज दिया गया है। इसके बावजूद एक भी रुपए की रिकवरी नहीं हुई। आगे कहा कि केजरीवाल के खिलाफ साजिश हो रही है। उनके खिलाफ साज़िश इसलिए हो रही है क्योंकि वो हिंदुस्तान के अकेले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने आम आदमी के लिए काम किया है। आमजन के लिए सस्ती बिजली, अच्छा स्वास्थ्य का, अच्छी एजुकेशन का प्रबन्ध किया है।

आप के क़ानूनी प्रमुख ने कहा कि हमलोगों को टर्म इंश्योरेन्स,मेडिकल पॉलिसी दी है, वो काम अरविंद केजरीवाल ने किया है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जो षड्यंत्र किया गया है उसके खिलाफ वकीलों ने निर्णय लिया है कि 27 मार्च को दोपहर 12:30 बजे इक्ट्ठा होंगे और जोरदार प्रदर्शन करेंगे।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।