‘कोई खेले रेल में, कोई खेले जेल में’, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने लोकगीत गाकर मनाई होली

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (25 मार्च 2024): देशभर में आज यानी सोमवार को होली का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली में अपने आवास पर लोकगीत गाकर होली का त्योहार मनाया। साथ ही उन्होंने लोकगीत के जरिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी अपने आवास पर होली समारोह के दौरान लोकगीत गाते हुए कहा कि “कोई खेले रेल में, कोई खेले जेल में। बुरा ना मानो होली है।”

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।