केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी पार्टियों का एकजुट प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (24 मार्च 2024): INDIA गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान AAP नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है, उससे देश भर के वे सभी लोग जो संविधान से प्यार करते हैं और संविधान का सम्मान करते हैं, उनके दिलों में आक्रोश है। यह सिर्फ अरविंद केजरीवाल के बारे में नहीं है बल्कि पूरे विपक्ष को एक-एक करके खत्म करने के लिए पीएम मोदी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं।

आज पूरे देश में विपक्षी विधायकों को खरीद रहे हैं या तो विधायकों को पैसे से खरीदा जा रहा है या फिर उन्हें भाजपा में शामिल होने की धमकी दी जा रही है। जो लोग बिकने, झुकने को तैयार नहीं हैं, उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। पूरा INDIA गठबंधन 31 मार्च को रामलीला मैदान में 10 बजे रैली करने जा रहा है, जिसमें हम दिल्ली के साथ-साथ पूरे देश के लोगों, कार्यकर्ताओं, व्यापारी संगठनों, NGO सभी का आह्वान करते हैं कि उस दिन इस रैली में शामिल हों।

दिल्ली की मंत्री और AAP नेता आतिशी ने कहा कि “INDIA गठबंधन 31 मार्च को रामलीला मैदान में ‘महा रैली’ का आयोजन कर रही है। यह अरविंद केजरीवाल को बचाने के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। विपक्ष को एकतरफा हमलों का सामना करना पड़ रहा है।

AAP नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रामलीला मैदान एक ऐतिहासिक जगह है। देश के बड़े-बड़े आंदोलन रामलीला मैदान में हुए, आम आदमी पार्टी का उदय रामलीला मैदान से हुआ है। इसमें INDIA गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे और देश को, विश्व को संदेश देंगे।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि जिस तरह से विपक्षी दलों की आवाज को दबाया जा रहा है। आज सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न लोकतंत्र की रक्षा का है। इसलिए, इंडिया गठबंधन ने फैसला किया है कि 31 मार्च को हम दिल्ली के रामलीला मैदान में एक ‘महारैली’ करेंगे।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।