आप कार्यकर्ताओं ने विधायक संजीव झा की मौजूदगी में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ किया प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (24 मार्च 2024): दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आप विधायक संजीव झा की मौजूदगी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं।

बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च 2024 को उनके आवास से 2 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें शुक्रवार को 28 मार्च 2024 तक ईडी हिरासत में भेज दिया गया है।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।