दिल्ली: मुखर्जी नगर में दिनदहाड़े एक लड़की पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (24 मार्च 2024): दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक युवक ने एक लड़की पर दिनदहाड़े चाकू से हमला कर दिया। इस आरोप में दिल्ली पुलिस ने एक 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान अमन के रूप में हुई है। इस हमले में लड़की को ज्यादा चोटों नहीं आई है और वह खतरे से बाहर है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना 22 मार्च की है।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसकी पुष्टि दिल्ली पुलिस के द्वारा की गई है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक लड़की पर चाकू से कई बार हमला कर रहे हैं जबकि राहगीरों ने बीच-बचाव किया और आरोपी को रोकने और पकड़ने की कोशिश की। इस हमले में लड़की को गंभीर चोटें नहीं आई हैं और वह खतरे से बाहर है। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय अमन के रूप में हुई है।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।