अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (23 मार्च 2024): दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आज शनिवार को दिल्ली के ITO में स्थित शहीदी पार्क में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हुए। इस बीच खबर आ रही है कि प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।