दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर!

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (22 मार्च 2024): दिल्ली पुलिस की सलाह पर आईटीओ मेट्रो स्टेशन आज यानी 22 मार्च 2024 को सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बंद रहेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी शुक्रवार को दी है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज सुबह 10 बजे भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय के सामने प्रदर्शन का ऐलान किया है।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।