केजरीवाल को दिल्ली को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बनाने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (19 मार्च 2024): प्रदूषण पर एक रिपोर्ट जारी किया गया है जिसमें, दिल्ली का नाम दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी में सबसे ऊपर है। यह चौथी बार है जब दिल्ली का नाम सबसे प्रदूषित राजधानी में सबसे ऊपर है। वहीं अब इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को अब दुनिया भर में दिल्ली को शर्मसार करने और इसे दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बनाने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि “निकम्मी अरविंद केजरीवाल सरकार का खामियाजा दिल्ली को भुगतना पड़ रहा है। दिल्ली के अयोग्य मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार करने में लगे हुए हैं। उन्हें दिल्लीवासियों की भलाई की कोई चिंता नहीं है। केजरीवाल को अब दुनिया भर में दिल्ली को शर्मसार करने और इसे दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बनाने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। दिल्ली का दम घुट गया है। शर्म करो केजरीवाल।”

तो वहीं बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा भी एक्स पर पोस्ट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि “दिल्ली को गैस चैंबर बनाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार को शर्म आनी चाहिए! प्रदूषण से निपटने में उनकी लापरवाही आपराधिक है। अंततः यह दिल्ली के लोग ही हैं जो इस भारी विफलता की कीमत अपने स्वास्थ्य से चुका रहे हैं।”

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।