सीएम केजरीवाल ने किया मोतीनगर फ्लाई ओवर का उद्घाटन, जाम से मिलेगी मुक्ति

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (13 मार्च 2024): दिल्ली की सड़कों पर जाम से जूझने वाले लोगों को आज से बड़ी राहत मिल जाएगी। दिल्ली के मोती नगर रिंग रोड पर बने तीन लेने फ्लाई ओवर का आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उद्घाटन किया। अब यह फ्लाईओवर आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।

दिल्ली के मोती नगर और कीर्ति नगर से पंजाबी बाग होते हुए शकूरपुर की तरफ आने-जाने वाले लोगों को जाम से बड़ी राहत मिल जाएगी। इस फ्लाईओवर के निर्माण के बाद पंजाबी बाग फ्लाईओवर के 444 मीटर लंबे इस हिस्से पर वाहनों का आना जाना शुरू हो गया है।

मोती नगर फ्लाईओवर का उद्घाटन करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि यहाँ आधे Km में आधा घंटा लगता था, बहुत थकान होती थी। अब आधे घंटे से घटकर समय 3 मिनट हो जाएगा। ये बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा है, आगे क्लब रोड फ्लाईओवर बन रहा है, इसको पूरा बनने में डेढ़ साल लगे, वो पौने दो साल यानी क्लब रोड फ्लाईओवर जुलाई तक बन जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि आज़ादी के बाद से 2014 तक 63 फ्लाईओवर बने थे। पिछले 10 साल में 31 फ्लाईओवर बना दिए। 10 साल में ही उसके 50% फ्लाईओवर बना दिए जितने आज़ादी से हमारी सरकार के आने तक बने थे।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।