मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, सीएम के रेस में ये नाम सबसे आगे

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (12 मार्च 2024): हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ पूरे मंत्रिमंडल ने भी इस्तीफा दे दिया है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और कैबिनेट ने राज्य के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं अब नई कैबिनेट का गठन होगा। सूत्रों के अनुसार, नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर 1:00 बजे होगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर हुए मतभेदों की वजह से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का गठबंधन का टूटा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, नए मुख्यमंत्री की दौड़ में सांसद संजय भाटिया और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का नाम सबसे आगे चल रहा है। ये भी जानकारी मिली है कि मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।