JNU में महिला के सामने युवक ने की अश्लील हरकत, एफआईआर दर्ज

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (09 मार्च 2024): जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला छात्रा के सामने अश्लील हरकत की। इस आरोप में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह मामला जेएनयू प्रशासन की ओर से शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने शनिवार को कहा कि “दिल्ली पुलिस ने जेएनयू में एक महिला छात्रा के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना गुरुवार 7 मार्च की है। यह मामला जेएनयू प्रशासन की ओर से शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद दर्ज किया गया था। आरोपियों की तलाश जारी है।”

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।