अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम केजरीवाल ने दी बधाई, कहा- महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए करें उनका समर्थन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (08 मार्च 2024): आज शुक्रवार को पूरी दुनिया में अंतराराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा हैं। इस अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है। साथ ही उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए उनका समर्थन करने को कहा है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पोस्ट में कहा है, “नारी शक्ति को समर्पित ‘महिला दिवस’ की सभी महिलाओं को सम्मान और स्नेह के साथ शुभकामनाएँ। हमारी सरकार ने सभी माताओं-बहनों के सशक्तिकरण के लिए हर महीने 1000 रूपये की सम्मान राशि देने का निर्णय लिया है। आइए, महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए उनका समर्थन करें और उन्हें अधिक सकारात्मक रूप में सामाजिक और आर्थिक स्थिति में बदलाव लाने के लिए उनके साथ कदम मिलाकर चलें।”

इस अवसर पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भी एक्स पर पोस्ट कर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा है, “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साहस, शौर्य और समर्पण की प्रतीक नारी शक्ति को मेरा नमन। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए सदैव कार्यरत है। सशक्त नारी , सशक्त समाज।”

तो वहीं, दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है, “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साहस, शौर्य और समर्पण की प्रतीक नारी शक्ति को नमन करता हूँ। सशक्त नारी विकसित समाज की नींव होती हैं। यह गर्व की बात है कि महिला सशक्तिकरण सदैव केजरीवाल सरकार की नीतियों का केंद्रबिंदु रहा है और हमारा यह हमेशा प्रयास रहा है कि सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित हो।”

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।