आप विधायक सोमनाथ भारती ने बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वराज पर बोला हमला, दागे कई सवाल

Somnath Bharti

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (06 मार्च 2024): आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने आज बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला किया है और बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज से पांच सवाल किया है। आप विधायक सोमनाथ भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि “बीजेपी ने ख़ुद को देशभक्त सिद्ध करने के बहुत प्रयास करे, लेकिन फेल हुए। आज मैं विशिष्ट प्रश्न पूछूँगा। बीजेपी ने नई दिल्ली लोकसभा से मीनाक्षी लेखी का टिकट काटा, जो केंद्रीय मंत्री हैं और 10 साल से सांसद हैं। बांसुरी स्वराज को टिकट मिला। चयन पर बहुत बड़ा सवाल है। सब जानते हैं ललित मोदी ने देश के साथ ग़द्दारी की, हज़ारों करोड़ों का घोटाला किया और भाग गए। भागने में किसने मदद की, कोर्ट में किसने उनकी पैरवी की, नाम है बांसुरी स्वराज।”

आप विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि “ललित मोदी ने बाक़ायदा ट्वीट करके बांसुरी स्वराज का धन्यवाद किया। 2012-14 में बांसुरी स्वराज ललित मोदी की वकील बनीं, उनकी वकालत की। डबल बेंच के फ़ैसले से पहले ही उनका पासपोर्ट रिन्यू कराके उनको यहाँ से रवाना कर दिया गया।”

आप विधायक सोमनाथ भारती ने बीजेपी की नई दिल्ली लोकसभा से उम्मीदवार बांसुरी स्वराज से 5 सवाल करते हुए कहा है कि “क्या बांसुरी स्वराज के लिए ललित मोदी ईमानदार आदमी हैं? क्या बीजेपी ने बांसुरी स्वराज को ललित मोदी की मदद करने के लिए कहा था? क्या ललित मोदी जैसे व्यक्ति का बचाव करना देशद्रोह नहीं है? ललित मोदी ने देश को कितने हज़ार करोड़ का चूना लगाया है और इसमें उनकी उनकी कितनी हिस्सेदारी है? क्या वो आज भी ललित मोदी को भारतीय क़ानून के शिकंजे से बचाने में मदद करती हैं?”

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।