Delhi Budget 2024: वित्त मंत्री आतिशी ने पेश किया दिल्ली सरकार का 76,000 करोड़ का बजट, बजट की 10 बड़ी बातें

रंजन अभिषेक, संवाददाता

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (04 मार्च 2024): दिल्ली सरकार की वित्त मंत्री आतिशी ने सोमवार को सदन में 2024-25 के लिए बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने दिल्ली सरकार का 76,000 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। सरकार की तरफ से बजट में शिक्षा के लिए 16,396 करोड़ रूपए आवंटित किए गए हैं और साथ ही वित्त मंत्री ने स्कूल, अस्पताल और तीर्थयात्रा जैसी योजनाओं का भी जिक्र किया। वित्त मंत्री आतिशी ने सोमवार को बजट भाषण के दौरान कहा कि सरकार राम राज्य के सपने को साकार करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि कैसे आप (आम आदमी पार्टी) सरकार के पिछले 10 साल के कार्यकाल में दिल्ली की तस्वीर बदली है। वित्त मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र के लिए 16,396 करोड़ रुपए के आवंटन का प्रस्ताव रखा है। साथ ही दिल्ली में 18 साल के ऊपर की महिलाओं को हर महीने 100 रुपए का प्रावधान किया गया है।

वित्त मंत्री आतिशी ने सदन में कहा कि यह गौरव की बात है कि अरविंद केजरीवाल सरकार सदन में अपना दसवां बजट पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ दसवां बजट नहीं बल्कि बदलती दिल्ली की तस्वीर पेश कर रही हूं। केजरीवाल आशा की किरण बनकर आए। वित्त मंत्री ने कहा कि हम सभी रामराज्य से प्रेरित हैं। हम राज्य के सपने को साकार करने के लिए मेहनत से काम कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने स्कूल, अस्पताल,सड़क और फ्लाई ओवर आदि का भी जिक्र किया।

बजट 2024-25 की दस प्रमुख बिंदु

• दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 76,000 करोड़ रुपए का बजट पेश किया।

• दिल्ली सरकार ने 2024-25 के बजट में शिक्षा के लिए 16,396 करोड़ रुपए आवंटित किए।

• 190 करोड़ रुपए क्लासरूमों के निर्माण के लिए , टीचरों की ट्रेनिंग पर खर्च होंगे 100 करोड़ रुपए।

• मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 18 साल से इससे अधिक की आयु की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रूपए देगी।

• सरकार ने 2024-25 के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 8,865 करोड़ रूपए आवंटित किए।

• दिल्ली के पास 2025 तक सार्वजनिक परिवहन के लिए 10,000 बसें होंगी। जिसमें से 80 फीसदी ई-बस का प्रावधान है।

• विश्वविद्यालयों और आईटीआई में बिजनेस ब्लास्टर योजना क्रियान्वित होगी। 5 करोड़ रुपए का आवंटन होगा।

• दिल्ली मेट्रो के लिए 500 करोड़ रूपए का आवंटन होगा।

• मुख्यमंत्री तीर्थ योजना पर 80 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

• दिल्ली के 360 से अधिक गांवों में 1000 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।