केजरीवाल सस्ती पब्लिसिटी के चक्कर में रहते हैं, ED के समन से खिलवाड़ महंगा पड़ेगा: वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (04 मार्च 2024): दिल्ली में कथित तौर पर हुए शराब घोटाले मामले में आज अरविंद केजरीवाल को ED के सामने पेश होना था लेकिन आज भी अरविंद केजरीवाल ED के सामने नहीं पेश हुए। ईडी की तरफ से अरविंद केजरीवाल को यह आठवां समन जारी किया गया था।

इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने ED को जवाब देते हुए कहा कि वह ED के सवालों के जवाब देने को तैयार हैं। कहा कि हालाकि समन ग़ैर क़ानूनी है। केजरीवाल ने 12 मार्च के बाद की कोई तारीख माँगी है। केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जवाब देने की बात कही।

ED के सामने पेश नहीं होने पर दिल्ली भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर प्रहार किया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सस्ती पब्लिसिटी के चक्कर में रहते हैं और इसके लिए वह नित नए राजनीतिक प्रपंच करते हैं, नित नए बयान बदलते हैं। इसी क्रम में वह ED का हर समन मिलने पर अपना नया प्रपंच प्रस्तुत करते हैं और उसी क्रम में आज उन्होने अपना अब तक की तरह रूख बदलते हुए कहा है कि वह ED के सामने पेश होने को तैयार हैं पर 12 मार्च के बाद।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का यह ED के सामने पेश होने का नया रूख अब इसलिए आया है क्योंकि कांग्रेसी वकीलों से घिरे केजरीवाल यह जानते हैं की अब शीघ्र ही समन मामले में न्यायालय भी उन्हे ED के समक्ष पेश होने को कहेगा। दूसरी ओर केजरीवाल का 12 मार्च की तारीख चुनना यह भी दर्शाता है की वह ED के समन पर चर्चा को लोकसभा चुनाव घोषणा के आसपास रखना चाहते हैं पर अरविंद केजरीवाल समझ लें कि ED समन से खिलवाड़ करना उनको महंगा पड़ेगा।

इसी के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार की 2024-25 बजट को ‘रामराज्य बजट’ कहना उनके सस्ती पब्लिसिटी खेल का एक और प्रमाण है। 9 साल से मुस्लिम तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार घोटालों, विकास बाधित करने के आरोपों में घिरी केजरीवाल सरकार द्वारा आज अचानक रामराज्य बजट की कल्पना करना दर्शाता है कि वह देश में श्री राम मंदिर निर्माण के बाद प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के पक्ष में चल रही राजनीतिक समर्थन की हवा से बौखला चुके हैं और इसीलिए रामराज्य बजट जैसा शब्द चुरा कर बोला है।

सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल द्वारा रामराज्य कहना एक फिल्मी गीत की याद दिलाता है – “देखो ए बेईमानों (दिवानों) तुम यह काम ना करो राम का नाम बदनाम ना करो। अरविंद केजरीवाल समझ लें की दिल्ली एवं देश की जनता उन्हे रामराज्य जैसे पवित्र शब्द के अपनी ओछी राजनीतिक यात्रा में प्रयोग करने को कभी माफ नही करेगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की केजरीवाल के रामराज्य में शायद अपनों के लिए घोटाले और जनता के लिए वनवास होगा। बेहतर होगा कि अरविंद केजरीवाल अपने नित नये राजनीतिक प्रपंच छोड़ कर ED के समक्ष तुरंत पेश हों और रामराज्य जैसे पवित्र शब्द का दुरुपयोग करने की जगह पहले रामराज्य की अवधारणा को समझें।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।