Breaking News: BJP ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवार घोषित किए, देखें पूरी लिस्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (02 मार्च 2024): BJP ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवार घोषित किए, पीएम मोदी समेत इन प्रत्याशियों के नाम पर लगी मुहर।

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लडेंगे। सूची में अन्य 35 केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्रियों के नाम इस सूची में हैं। पहली सूची में कुल 195 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है।

पहली सूची में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का नाम भी शामिल है। इस सूची में दो पूर्व मुख्यमंत्री, 28 महिला उम्मीदवार और 47 उम्मीदवार 50 वर्ष के कम के हैं। अनुसूचित जाति के 27 उम्मीदवार, अनुसूचित जनजाति के 18 उम्मीदवार और पिछड़ा वर्ग के सबसे ज्यादा 57 उम्मीदवार हैं।

पहली सूची में इन प्रत्याशियों के नाम शामिल

• वाराणसी: नरेंद्र मोदी
• चांदनी चौक (दिल्ली): प्रवीण कपूर
• उत्तर पूर्वी दिल्ली: मनोज तिवारी
• नई दिल्ली: बांसुरी स्वराज
• पश्चिमी दिल्ली: कमलजीत सेहरावत
• दक्षिणी दिल्ली: रामवीर सिंह बिधूड़ी
• पोरबंदर: मनसुख भाई मंडाविया
• बारडोली: प्रभु भई वासवा
• नवसारी: सीआर पाटिल

नगीना: ओम कुमार
रामपुर: घनश्याम लोधी
संभल: परमेश्वर सैनी
गौतमबुद्ध नगर: डॉ महेश शर्मा
बुलंदशहर: डॉ भोला सिंह
मथुरा: हेमा मालिनी
आगरा: सत्यपाल सिंह बघेल
फतेहपुर सीकरी: राजकुमार चहर
एटा: राजवीर सिंह
आंवला: धर्मेंद्र कश्यप
शाहजहांपुर: अरुण कुमार सागर

मुरेना: शिवमंगल सिंह सुमन
गुना: ज्योतिरादित्य सिंधिया
ग्वालियर: भारत सिंह कुशवाह
विदिशा: शिवराज सिंह चौहान
भोपाल: आलोक शर्मा
देवास: महेंद्र सिंह सोलंकी
मंदसौर : सुधीर गुप्ता
खुर्जाओ: वीडी शर्मा
बैतूल: दुर्गादास को टिकट

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।