दिल्ली में आज सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने किया शुभारं भ

दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर में स्थित स्पोर्ट काम्प्लेक्स में आज सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का शुभारंभ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया। ये एथलेटिक्स ट्रैक 5 करोड़ की लागत से बना है। इस एथलेटिक्स ट्रैक का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, बॉक्सर विजेंदर सिंह, रेसलर सुशील कुमार, शामिल रहे।