कांग्रेस ने टीएमसी को दिया बड़ा झटका, टीएमसी के इस दिग्गज नेता ने थामा कांग्रेस का दामन

टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (27 फरवरी 2023)

आज तृणमूल कांग्रेस, त्रिपुरा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पीजूष कांती बिस्वास ने त्रिपुरा कांग्रेस प्रभारी गिरीश चोडनकर और प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार साहा की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। त्रिपुरा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार साहा ने कहा कि मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज त्रिपुरा के तृणमूल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहे पीजूष कांती बिस्वास ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। आपका कांग्रेस परिवार में बहुत-बहुत स्वागत है। हमें पूरा विश्वास है कि आपके आने से त्रिपुरा में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।।