टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (27 फरवरी 2024)
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का आज सुबह 94 साल की उम्र में निधन हो गया। सपा ने उन्हें संभल से लोकसभा का टिकट दिया था। शफीकुर्रहमान बर्क संसद भवन में सबसे अधिक उम्र के सांसद थे। वह उत्तर प्रदेश के संभल से सांसद थे। मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।।