बड़ी खबर: 72 साल की आयु में गजल गायक पंकज उधास का निधन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (26 फरवरी 2024): फिल्म जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां मशहूर गजल गायक पंकज उधास से 72 साल की आयु में अंतिम सांस ली है। इस खबर की पुष्टि उनकी बेटी नायाब उधास ने की है। नायाब उधास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह दुखद खबर लोगों से साझा की है।

बता दें कि पंकज उधास के पीआर ने मीडिया को बताया कि आज सुबह करीब 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में गायक पंकज उधास ने अंतिम सांस ली। बीते कई दिनों से उनकी तबियत खराब चल रही थी और वह अस्पताल में भर्ती थे। मशहूर गजल गायक पंकज उधास के चले जाने से संगीत जगत में मातम पसरा हुआ है।

कल होगा अंतिम संस्कार

पंकज उधास का अंतिम संस्कार कल यानी मंगलवार को होगा। कल आखिरी बार उनके फैंस उधास का अंतिम दर्शन कर पाएंगे।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।