लोकसभा चुनाव में दिल्ली में झाड़ू को मिला हाथ का साथ, बीजेपी ने केजरीवाल को याद दिलाया पुराना वादा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (24 फरवरी 2024): लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच डील फाइनल हो गई है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी चार सीटों पर तो कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन के बाद बीजेपी ने केजरीवाल को अपना पुराना वादा याद दिलाया तो आप ने गठबंधन को लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी बताया।

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री और नई दिल्ली से बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि 2013 में आम आदमी पार्टी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचारी पार्टी है और कांग्रेस में सारे के सारे भ्रष्टाचारी हैं। आज 10 साल बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में कंपटीशन चल रहा है कि कौन ज्यादा भ्रष्टाचारी है। 2019 में केजरीवाल ने बच्चों की कसम खाई थी और कहा था कि मैं कभी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करूंगा।

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि किताबों की बात छोड़ो, लोग पन्नों की तरह पलट जाते हैं और अपनी बातों से पलटने वाले जनता के मन और दिमाग से उतर जाते हैं। आज ये लोग जनता के मन और दिमाग से उतर चुके हैं। 2013 में आम आदमी पार्टी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी में सभी लोग भ्रष्ट हैं और कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से भ्रष्ट पार्टी है। 2019 आते-आते केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम खाई थी कि वह कभी भी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। लेकिन देखो अब क्या हो रहा है डर की बात छोड़ो, लोग बिखर जाते हैं और अपनी-अपनी बातों से पलटने वाले, जनता के मन-मस्तिष्क से उतर जाते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में अकेले भाजपा को करीब 57 प्रतिशत का वोट शेयर मिला था, कांग्रेस को 22.51 प्रतिशत और आम आदमी पार्टी को 18.11 प्रतिशत वोट शेयर मिला था।

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि राजनीति गणित नहीं है, ये केमिस्ट्री है। भ्रष्टाचारियों की अलग केमिस्ट्री है और सेवादारों की अलग केमिस्ट्री है। सेवादारों के सामने भ्रष्टाचारियों की ​केमिस्ट्री तो चलने नहीं वाली है। राजनीति गणित नहीं, रसायन शास्त्र है! 2013-2019 की अवधि का इतिहास इस तथ्य का प्रमाण है।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।