कासगंज में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर – ट्रॉली पलटने से 22 श्रद्धालुओं की मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

कासगंज (24 फरवरी 2024): उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली के तालाब में पलटने से सात बच्चे सहित कुल 22 लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेक्टर के अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ। स्थानीय लोग और प्रशासन तालाश करने में जुटे हैं। खबर के लिखे जाने तक तीन लोगों का पता नहीं चल सका है। गोताखोर तलाब में तालाश कर रहे हैं, घायलों को कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जैथरा क्षेत्र के गांव नगला कसा से श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर गंगा स्नान के लिए गए थे। इस श्रद्धालुओं के जत्थे में लगभग 54 लोग थे। ट्रैक्टर श्रद्धालुओं को लेकर शनिवार सुबह 9 बजे गांव से रवाना हुआ था। गंगा स्नान के लिए जाने के क्रम में ट्रैक्टर के पुलिया पर जाकर अनियंत्रित हो गया और सीधे तालाब में जा गिरा, जिसके बाद वहां चीख पुकार मच गई।

लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां आए, सबों ने मदद की लेकिन ट्रैक्टर पर अधिक लोगों के सवार होने के कारण और तालाब की गहराई अधिक होने के कारण उनकी अधिक मदद नहीं कर सके। हादसे की सूचना पाकर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। डीएम -एसपी भी मौके पर मौजूद हैं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गाया है। मिली जानकारी के मुताबिक अबतक 22 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और साथ ही ट्रैक्टर में कुल 54 लोग सवार थे। तलाब को खाली कराने का काम किया जा रहा है। इस हादसे से एटा और कासगंज जिले में शोक का माहौल है।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।